कलमाड़ी का खेल खत्म, कांग्रेस ने सस्पेंड किया

सीडब्ल्यूजी की आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष कलमाडी को निलंबित करने के पीछे कोई ठोस कारण कांग्रेस ने फिलहाल नहीं बताया है। इसी से जाहिर हो गया है कि कांग्रेस के पास अब कोई चारा भी नहीं है। विपक्षी दल पहले से ही निशाना साधे बैठे हुए हैं।
गौरतलब है कि पूछताछ से तीन बार बचने के बाद कलमाडी सोमवार सुबह सीबीआई मुख्यालय पहुंचे, जहां सीबीआई के अधिकारियों ने गिरफ्तारी से पहले उनसे पूछताछ की। सीबीआई की प्रवक्ता विनीता ठाकुर ने कहा कि कलमाडी को मंगलवार को विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कलमाडी से 'टाइमिंग, स्कोरिंग और रिजल्ट (टीएसआर)' उपकरण घोटाले के बारे में पूछताछ की गई। उन पर भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत षड्यंत्र रचने और जालसाजी का आरोप लगाया गया है। ठेकों के सम्बंध में यह उनकी चौथे दौर की पूछताछ थी।
आरोप है कि उपकरण और सेवाओं के लिए सर्वाधिक महंगी कम्पनियों को ठेका दिया गया। इसमें पिछले साल 3-14 अक्टूबर के बीच राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान कथित तौर पर टीएसआर के लिए स्विट्जरलैंड की कम्पनी को अधिक कीमत पर दिया गया ठेका भी शामिल है।
कलमाडी के सहयोगी ललित भनोट और वी. के. वर्मा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। भनोट आयोजन समिति के महासचिव रह चुके हैं, जबकि वर्मा इसके महानिदेशक थे।












Click it and Unblock the Notifications