सपा ने जारी की विधानसभा उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची

Akhilesh Singh Yadav
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने आज विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। पहली सूची जहां 165 उम्‍मीदवारों की थी वहीं दूसरी सूची में 47 उम्‍मीदवार हैं। प्रदेश की राजधानी में इस बार भी पार्टी के पुराने नेताओं पर भरोसा दिखाते हुए वरिष्ठi पार्टी नेता रविदास मेहरोत्रा, सुरेश चौहान पर विश्वास जताया तो बाराबंकी में अरविंद सिंह गोप पार्टी का नेतृत्व संभालेंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची जारी करते हुए कहा पार्टी 47 उम्‍मीदवारों की एक और सूची कर रहे है। जिन्हें लेकर पार्टी ने वर्ष 2012 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 212 उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है।

श्री यादव ने पार्टी की पहली सूची में किसी भी प्रकार के बदलाव की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि अब तक तो कोई बदलाव नहीं किया गया है। गौरतलब है कि पार्टी की पहली सूची जारी होने के बाद कुछ युवा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया था, जिसके बाद पार्टी सुप्रीमों ने युवाओं को शांत करते हुए कहा कि उनकी भूमिका को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा।

दूसरी सूची में पार्टी ने लखनऊ मध्य की सीट से रविदास मेहरोत्रा और लखनऊ कैंट सीट से सुरेश चौहान के नामों की घोषणा की है, जबकि बाराबंकी जिले की रामनगर विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप को उम्‍मीदवार बनाया गया है। श्री यादव ने कहा कि पुराने नेताओं पर इसलिए विश्वास दिखाया क्योंकि राजधानी की सीटें महत्वपूर्ण होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+