छुट्टियों के लिये दो दिन में कर दिये 21 गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन

Stethoscope
केरल। केरल के अलेप्‍पी जिले में लापरवाही और स्‍वार्थ के चलते लगभग दो दर्जन महिलाओं के जान से खेलने का अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया है। जिले के सरकारी अस्‍पताल में दो गायनकोलॉजिस्‍ट पर आरोप है कि उन्‍होंने छुट्टी लेने के चलते अपने पेशे और इंसानियत को ताख पर रखकर 21 महिलाओं के ऑपरेशन कर डाले।

सूत्रों की मानें तो इस हफ्ते गुड फ्राइडे और फिर वीक एंड पड़ने के कारण तीन दिन की सरकारी अवकाश मिल जाये इसके लालच में दो लेडी डॉक्‍टरों ने बुधवार को गुरुवार को 21 सिजेरियन केस निपटा दिए। इतना ही नहीं अस्‍पताल में भर्ती महिलाओं ने दावा किया है कि उनके डिलीवरी की डेट अगले हफ्ते की थी और उनका ऑपरेशन पहले कर दिया गया। माकपा यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर खासा विरोध जताया है। मामले ने जब तुल पकड़ना शुरु कर दिया तो जिला कलेक्‍टर ने 20 सर्जरी की पुष्टि होने के बाद जिला स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी से पूरे मामने की विस्‍तृत रिपोर्ट मांगी है और राज्‍य सरकार ने भी मामले की तह तक जाने के लिये एक विशेष कमेटी का गठन किया है।

खैर इस सारे मामले में एक अच्‍छी बात यह सामने आई है कि इस मसले को र्राज्‍य सरकार ने गंभीरता से लिया है और केरल के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री पी के श्रीमाथी ने कहा है कि पिछले कुछ सालों से इस इलाके कई सिजेरियन मामले सामने आए हैं। हमने मामले को गंभीरता से लिया है और सच्चाई का पता लगाने के लिए विशेषज्ञ कमेटी का गठन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+