शिक्षकों को 1 करोड़ का वेतन देंगे नरेंद्र मोदी

जी हां यह कोई गपशप नहीं, यह बात खुद नरेंद्र मोदी ने कही है। मोदी ने कहा है कि आने वाले समय में डिग्री लेकर प्रिंसिपल बनने वाले लोगों को वे मोदी ने कहा कि वे स्वर्णिम गुजरात बनाने की मुहिम के अंतर्गत वो ऐसा कर दिखायेंगे। मोदी की यह बात सुनकर राज्य के तमाम शिक्षक भारी-भरकम वेतन वेतन का सपना जरूर बुनने लगे होंगे।
मोदी ने कहा कि जब तक शिक्षा क्षेत्र मजबूत नहीं होगा तब तक देश का विकास संभव नहीं है। और इसके लिए शिक्षकों के आर्थिक व सामाजिक उत्थान की जरूरत है। आर्थिक उत्थान तभी हो सकता है, जब वे अच्छा वेतन पायेंगे। मोदी ने कहा कि अगर वो अगले दस साल तक मुख्यमंत्री रहे, तो यहां के शिक्षकों का वेतन 1 करोड़ रुपए सालाना तक जरूर पहुंचा देंगे। खैर मोदी की इस बात को फिलहाल शिक्षकों ने एक सपने जैसा ही बताया है।












Click it and Unblock the Notifications