सिक्किम में मिला लापता हेलीकॉप्टर, 4 जवानों की मौत

उत्तर पूर्वी राज्य सिक्किम की राजधानी गंगटोक के पूर्वोत्तर इलाके में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार 2 मेजर सहित 4 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई है। ज्ञात हो कि यह हेलीकॉप्टर गुरुवार को ही चीन की सीमा के पास से लापता हो गया था।
सेना के प्रवक्ता ने कहा कि बचाव दल ने शुक्रवार सुबह युमथांग वैली के निकट हेलीकॉप्टर का मलबा खोज निकाला। यह हादसा गंगटोक से लगभग 160 किलोमीटर पूर्वोत्तर इलाके में हुआ है।
सेना के एक अधिकारी ने कहा, "हेलीकॉप्टर में चार लोग सवार थे, जिसमें मेजर रैंक के दो पायलट और दो तकनीकी कर्मचारी थे, जिसमें एक जूनियर कमीशंड रैंक का अधिकारी भी शामिल था। हादसे में सभी की मौत हो गई। "












Click it and Unblock the Notifications