मुझे कानूनी नोटिस से ना डराएं शांति भूषण: दिग्विजय सिंह

Digvijay Singh
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक बार शांति भूषण पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह उन्हें कानूनी नोटिस से डराने का प्रयास न करें और पहले सीडी प्रकरण और नोएडा में उनके पास जो प्लॉट हैं उस मामले से तो पाक साफ बाहर निकलें। दिग्विजय ने कहा राजनीतिज्ञों को अक्सर ऐसे नोटिसों का सामना करना पड़ता है इसलिए शांति भूषण उनके डराने की कोशिश ना करें। उन्होंने यह भी कहा कि वह नोटिस का जवाब न्यायालय में देंगे।

लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में गुरुवार को दिग्विजय ने संवाददाताओं से कहा, "शांति भूषण मानहानि का कानूनी नोटिस देकर मुझे डराने का प्रयास न करें। राजनीतिक जीवन में मुझे बहुत सारे नोटिस मिले हैं। मैं समय आने पर उसका जवाब न्यायालय में दूंगा।" उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अभी तक उन्हें नोटिस नहीं मिला है। दिग्विजय ने कहा कि अजीब चलन है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर कोई आरोप लगता है, तो वह कहते हैं कि उन्होंने खुद जांच करवा ली है कि आरोप सही नहीं है। यानी आरोपी अपनी जांच खुद करवाकर अपने को निर्दोष साबित करवा लेते हैं।

दिग्विजय ने कहा कि इसी तरह शांति भूषण ने अपनी सीडी की जांच खुद करवा ली और खुद को पाक-साफ बता दिया। ऐसे में तो यही प्रक्रिया 2-जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में आरोपी पूर्व संचार मंत्री ए.राजा को भी अपनानी चाहिए और वह भी अपने ऊपर लगे आरोपों की जांच खुद ही करवाएं। शांति भूषण को इलाहाबाद और नोएडा में प्लाट आवंटन पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि देश की जनता शांति भूषण से यह अपेक्षा करती है कि वह इसकी सही जानकारी दें।

दिग्विजय से पूछा गया कि आरोपों से घिरे शांति भूषण को क्या लोकपाल विधेयक तैयार करने के लिए बनी मसौदा समिति से इस्तीफा दे देना चाहिए, इस पर उन्होंने कहा, "मैं इस बारे में कुछ नहीं कहूंगा। इस बारे में अन्ना हजारे और सामाजिक संगठनों के अन्य सदस्यों को फैसला करना चाहिए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+