सस्ते इलाज के लिए भारत ना जाएं अमेरिकी: बराक ओबामा

ओबामा ने ये बात अमेरिका में स्वास्थ्य सुविधाओं के बढ़ते खर्च के बारे में प्रश्न पूछे जाने पर कही। ओबामा के विरोधी उनके इस बयान को 'ओबामाकेयर' कह रहे आलोचना कर रहे हैं क्योंकि रिपब्लिकन पार्टी का कहना है कि इससे देश के खर्चों में बढ़ोतरी होगी। अमेरिका में इस साल नवंबर में चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले भी ओबामा के उस बयान की तीखी आलोचना हुई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि वो अमेरिकी नौकरियों को भारत नहीं जाने देंगे। ओबामा ने ये बयान भारत से आउटसोर्सिंग को लेकर कहा था।












Click it and Unblock the Notifications