जाति नहीं, विकास को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ेगी भाजपा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा है कि उनकी पार्टी के इस कदम में जनता को उसका साथ देना होगा तभी देश व प्रदेश से भ्रष्टाचार का नाश हो सकेगा। जनता को तय करना होगा कि उसे जातपात के आधार पर राजनीति करने वाली पार्टियों को चुनना है या फिर साफ सुधरी छवि के साथ शासन चलाने वाली पार्टी को।
वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी की महासंग्राम रैली में पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि जाति गत राजनीति की वजह से कई राज्यों ने भारी नुकसान उठाया जनता विकास के मामले काफी पीछे हो गयी ऐसे में आवश्यक है कि विकास की बात की जाए। उन्होंने बिहार व गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि उन राज्यों विकास की जो बयार चली तो बिहार ने कई राज्यों को विकास के मामले में कई राज्यों को पीछे छोड़ दिया। श्री गडकरी ने कहा कि गुजरात में नर्मदा नदी को देश की चौदह नदियों से जोड़ दिया गया है। विकास की राजनीति की वजह से वहां कृषि विकास दर 14 प्रतिशत है जबकि उत्तर प्रदेश में यह मात्र दो प्रतिशत है।
श्री गडकरी ने कहा कि यदि देश और प्रदेश को भ्रष्टाचारियों से ये जल्द मुक्त न कराया गया तो प्रदेश की जनतो को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा जो पार्टियां विकास को छोड़ जातपात जैसे अन्य मुददों को तरजीह देते हैं उन्हें शासन सत्ता से दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जहां करोड़ों के निर्माण व अन्य घोटाले हो रहे हैं वहीं केन्द्र में राष्ट्रमंडल व 2 जी स्पेक्ट्रम जैसे घोटाले अंजाम दिए जा रहे हैं। ऐसे ही घोटालों के 22 लाख करोड़ रुपये विदेशी बैंकों में जमा हैं।
उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद सरकार इन पैसों को जमा करने वालों के नामों का खुलासा नहीं कर रही है क्योंकि यदि ऐसा होता है तो जनता को हकीकत का ज्ञान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 140 देशों में से 117 देशों ने कानून में बदलाव किया और देश का काला धन विदेशी बैंकों से वापस करवा लिया लेकिन अपने देश में ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार होगी। उस वक्त विदेश में बैंकों में जमा काला धन देश वापस लाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications