आमदनी घटने के बावजूद लखपति बराक ओबामा

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति की 2010 की संघीय आय व उपहार कर रिटर्न सोमवार को जारी किए। ओबामा और मिशेल ने अपना आयकर रिटर्न संयुक्त रूप से दाखिल किया और उन्होंने कुल 1,728,096 डॉलर की समायोजित आय प्रस्तुत की। ओबामा परिवार की अधिकांश आमदनी राष्ट्रपति की पुस्तक की बिक्री से आई है। ओबामा दम्पति ने संघीय कर में 453,770 डॉलर का भुगतान किया।
ओबामा परिवार ने अपनी कुल समायोजित आय का लगभग 14.2 प्रतिशत यानी 245,075 डॉलर 36 विभिन्न समाजसेवी संस्थानाओं को दान दिया। सबसे बड़ी दान राशि 131,075 डॉलर फिशर हाउस फाउंडेशन को दी गई है। उपराष्ट्रपति जो बिडेन और उनकी पत्नी जिल बिडेन ने ओबामा जितनी कमाई नहीं की है। उनके कर रिटर्न संकेत देते हैं कि उनकी कुल समायोजित आय 379,178 डॉलर रही। बिडेन ने 2010 के लिए संघीय कर में 86,626 डॉलर अदा किया।












Click it and Unblock the Notifications