महाराष्ट्र: नौकरी दिलाने के बहाने फिर महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

अब एक बार फिर महाराष्ट्र के एक आला व्यक्ति पर मह्ला को नौकरी दिलाने के बहाने बुला कर उसके साथ दुर्व्यहवार करने के आरोप लगे हैं। महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के निजी सहायक के खिलाफ 28 वर्षीया युवती ने आरोप लगाए हैं। युवती की लिखित शिकायत के बाद सहायक को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजय कुमार गावित के निजी सहयोगी विष्णु पाटील को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया। युवती ने आरोप लगाया है कि पाटील उसे नौकरी दिलाने में मदद करने का वादा किया था। पीड़िता ने बताया, "पाटील ने इस सिलसिले में चर्चा करने के लिए रात्रिभोज पर बुलाया और मेरे साथ दुर्व्यवहार किया।" कई बार सम्पर्क की कोशिश करने के बावजूद मंत्री से बात नहीं हो सकी। पाटील को शनिवार को अदालत में पेश किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications