हरियाणा: एक ही परिवार के 5 लोगों का बेरहमी से कत्ल
यमुनानगर।
हरियाणा के यमुनानगर जिले के जम्मू कालोनी में एक ही परिवार के पांच लोगों की धारदार हथियार से काट कर बेहरमी से हत्या कर दी गई। हत्या की खबर के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हर किसी के जुबान पर बस यही है कि पूरा परिवार समाप्त हो गया। मरने वालों में तीन पुरुष और दो महिलाएं हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने लूट की घटना से इंकार कर रही है। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात धारदार हथियार से लैस कुछ बदमाश सतपाल के घर में घुस गये और सतपाल, उसकी पत्नी, बेटी और बेटे मुकेश को मौत के घाट उतार दिया। आज सुबह सूचना पाकर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो नाजार देख कर दंग रह गई। पांचों शव एक ही कमरे में थे और उन्हें इतने बेरहमी से काटा गया था कि सभी के शरीर के हिस्से एक दूसरे में मिल गये थे। आस-पास के इलाकों में घटना के बाद से सनसनी फैल गई और जो जहां था वहीं से घटना स्थल की तरफ रुख करने लगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सतपाल
पेशे से ठेकेदार था। पुलिस का कहना है कि जितनी बेरहमी से हत्या को अंजाम दिया गया है उससे हत्या के पीछे रंजिश का होना जाहिर हो रहा है। पुलिस का यह भी कहना है कि घर से कुछ सामान गायब है इसलिए लूट की घटना को नकारा नहीं जा सकता। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई और हत्यारों को कोई सुराग नहीं मिला हैं।











Click it and Unblock the Notifications