बिहार: दरभंगा के दलितों का मकान जलाने की मिली सजा, 46 गिरफ्तार
दरभंगा।
बिहार में दरभंगा जिले के बिसनपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव में दलितों के 15 मकान जलाने के मामले में अब तक 46 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरभंगा के पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने बताया कि अब तक इस मामले में 46 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। id="toptextpromo">इस
बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद रामकृपाल यादव के नेतृत्व में एक दल ने घटना की जांच के लिए शनिवार को हरिचंदा गांव का दौरा किया। उल्लेखनीय है कि पंचोभ गांव के एक उच्च जाति के युवक ने कुछ दिन पूर्व हरिचंदा गांव की एक लड़की से विवाह कर लिया था, जिससे दोनों गांवों के बीच विवाद चल रहा था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इसी
बीच पंचोभ गांव के लोगों ने गुरुवार रात हरिचंदा गांव में कथित रूप से हमला बोल दिया। हमलावरों ने कम से कम 15 मकानों को आग के हवाले कर दिया तथा कई दुकानें लूट ली थी। इस मामले में 98 ज्ञात लोगों के खिलाफ तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। जलाए गए सभी मकान दलित परिवारों के हैं।











Click it and Unblock the Notifications