नोएडा: सोनाली बहल की हालत में सुधार, बच सकती है जान

Sonali Behal
नोएडा। कमरे में खुद को कैद करने वाली दोनों बहनों के मामले में अबतक सिर्फ दुखद खबरें ही सामने आ रही थी। मगर तीन दिन बाद उन्‍हीं दुखद खबरों के बीच से निकल कर एक खुशखबरी आ रही है। जी हो दोनों बहनों में अब जिंदा बची छोटी बहन सोनाली की हालत में सुधार होना बताया जा रहा है। सोनाली की बड़ी बहन अनुराधा की मौत हो चुकी है। सोनाली के उपचार में लगे डाक्‍टरों ने बताया कि अब उसके ब्‍लड प्रेशर में स्थिरिता आ गई है और उसके स्‍वास्‍थय में सुधार के संकेत दिखे है। सोनाली अभी भी आईसीयू में ही भर्ती है।

डाक्‍टरों ने बताया कि सोनाली को पूरी तरह से ठीक होने में अभी महिनों का वक्‍त लगेगा और ऐसे में कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। डाक्‍टरों का कहना है कि सोनाली का वजन बच्‍चों की तरह हो गया है जबकि उसकी उम्र चालीस साल है। गौरतलब है कि सोनाली और उनकी बड़ी बहन को 12 अप्रैल को सेक्टर 29 स्थित अपार्टमेंट से काफी बुरी हालत में निकाला गया था। दोनों बहनों ने खुद को पिछले सात महीने से कमरे में बंद कर रखा था। सोनाली की बड़ी बहन अनुराधा की एक दिन बाद मौत हो गयी थी। बहनों के आत्मनिर्वासन की चौंकाने वाली घटना के सामने आने के बाद इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिये गये हैं।

अनुराधा और सोनाली कुछ साल पहले अपने पिता और मां के गुजर जाने एवं भाई के अलग हो जाने के बाद काफी तनाव में आ गयी थी। इन दिनों के दौरान ही उनका पालतू कुत्ता भी मर गया जिसके बाद ये दोनों बहनें अवसाद में चली गयी और पिछले कई महीनों से उन्होंने अपने आप को घर में बंद कर लिया। इस बारे में पडोसी और गैर सरकारी संगठनों के सूचित किये जाने के बाद पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर उन दोनों बहनों को बाहर निकाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+