इंफोसिस के मेंबर ऑफ द बोर्ड मोहनदास पाई ने दिया इस्तीफा, शेयर उतरे

तिमाही के नतीजों की घोषणा के अलावा कंपनी ने मोहन दास पाई के इस्तीफे की घोषणा भी की है। मोहनदास पाई कंपनी के बोर्ड ऑफ मेंबर होने के साथ ही हेड एच आर डी एंड एजुकेशन एंड रिसर्च के पद पर भी थे। उनका इस्तीफा आगामी 11 जून से प्रभावी होगा। कंपनी के अध्यक्ष और संस्थापक नारायण मूर्ति ने मोहनदास के इस्तीफे पर कहा है कि उनकी कंपनी के निर्माण में अहम योगदान रहा। मोहनदास की कर्मठता और प्रतिबद्धता के बिना इंफोसिस की कल्पना करना मुश्किल होगा।
नारायण मूर्ति ने कंपनी को दी गई उनकी सेवाओं के लिए कंपनी के प्रत्योक कर्मचारी को उनका आभारी बताया। मोहनदास पाई ने अपनी इस्तीफे के पीछे कोई निश्चित कारण नहीं दिया है। बाजार में उनके इस्तीफे की खबर के साथ ही इंफोसिस के शेयर को भारी झटका लगा है और वह 8.59 फीसदी नीचे चले गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications