नोएडा: सोनाली की जिंदगी और मौत के बीच सिर्फ 72 घंटे का फासला

सोनाली की बड़ी बहन अनुराधा की मंगलवार को ही मौत हो गई थी। मालूम हो कि मालूम हो कि मंगलवार को दोनों बहनों को नोएडा सेक्टर 29 स्थित उनके मकान से समाजिक संगठनों ने पुलिस की मदद से बाहर निकाला था और उन्हें इलाज के लिये कैलाश हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। दोनों बहने पिछले सात माह से अपने कमरे में कैद थी और जिंदा कंकाल की तरह हो चुकी थी। इस अजीबो गरीब घटना की चर्चा अभी चल ही रही थी कि घर से बरामद सोनाली की डायरी ने पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया।
बरामद उस डायरी ने इतने सवाल पैदा कर दिये हैं कि अगर सोनाली भी नहीं बची तो इसका जबाब ढूंढना मुश्किल हो जायेगा। फिलहाल इस मामले में सामाजिक संगठनों ने गहनता से जांच की मांग की है। उनका कहना है कि बरामद डायरी से उठने वाले एक-एक सवाल की जांच हो और उसके तह तक जाकर मामले में कार्रवाई की जाए। महिला संगठन ने भी मामले की मजेस्ट्रियल जांच की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications