मिस्र: मुबारक ने ली भारतीय नेताओं से प्रेरणा, पड़ा दिल का दौरा
खबर के मुताबिक मुबारक के दोनों बेटों अल्ला और जमाल से पूछ-ताछ की जा रही थी कि मुबारक को दिल का दौरा पड़ने की खबर सुन कर उन्हे मुबारक से मिलने की छुट्टी देनी पड़ी। मुबारक को मंगलवार की शाम 5 बजे भर्ती किया गया। उन्हे रेड सी रिसॉर्ट में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि, मुबारक गद्दी से उतरने से पहले और विरोध प्रदर्शनों के दौरान इसी रिसॉर्ट में अपने परिवार सहित रह रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक, होस्नी को मंगलवार की सुबह जब से खबर मिली कि उनसे पूछ-ताछ की जाएगी, उन्होने खाना-पीना छोड़ दिया।
मुबारक के इस नाटकीय दिल के दौरे से भारतीय नेताओं का अक्सर किया जाने वाला ड्रामा जरूर याद आता है। मालूम हो कि मिस्र में हुए जन आंदोलनों की वजह से होस्नी मुबारक को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वह भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति रखने के मामले में 15 दिनों के लिए हिरासत में रखे गए थे।













Click it and Unblock the Notifications