भारतीय एथलीट सोनू को दंरिदो ने चलती ट्रेन से फेंका, खिलाड़ी का पैर कटा

Train
बरेली। उत्तर प्रदेश इन दिनों अपराध की आग में सुलग रहा है, खास कर के महिलाओं के लिए आज कल यूपी एक आतंक का पर्याय बन चुका है, अभी तक गांव की मासूम और शहरी लड़कियां इस अपराध के घेरे में थी, लेकिन बुधवार को देश की महिला एथलीट इस शिंकजे में आ गई, जीं हां हम बात कर रहे हैं एथलीट सोनू सिंह की जिनके एक ऐसा हादसा हुआ जिसने इंसानियत को शर्मसार तो किया ही साथ ही हैवानियत की जीती जागती तस्वीर पेश कर दी है।

दरअसल मामला ये है कि एथलीट सोनू सिंह सीआईएसएफ का इंटरव्यू देकर बरेली से नोएडा ट्रेन से आ रही थी कि तभी रेल के डिब्बे में उनके साथ कुछ मनचले दरिदों ने छेड़-छाड़ की जिसका विरोध करना उनको इस कदर भारी पडे़गा उन्होंने सोचा भी नहीं होगा। राष्ट्रीय स्तर की एथलीट सोनू सिंह के साथ चलती ट्रेन में तीन लड़कों ने उनकी चेन खींचने की कोशिश की, जब उन्होंने उसको मना किया तो उन लड़कों ने उनके साथ मार पीट की।

जब बात हद से ज्यादा बढ़ गई तो सोनू ने शोर मचाना शुरू किया जिसके चलते लड़कों ने सोनू को ट्रेन से फेंक दिया। सोनू दूसरे ट्रैक पर जा गिरी। उसी समय सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आने के कारण उनका पैर कट गया। आपको बता दें कि सोनू सिंह बरेली विश्वविद्यालय की छात्रा हैं। वह राष्ट्रीय स्तर की बॉस्केट बॉल खिलाड़ी हैं। उन्होंने सीआईएसएफ में जॉब के लिए अप्लाई किया था। उसी का इंटरव्यू देने नोयडा जा रही थीं।

एसपी रेलवे मुरादाबाद मंडल अजय मिश्र से जब इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह घटना रेलवे परिसर में घटी है। मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों को अभी पकड़ा नहीं जा सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+