उत्तर पद्रेश: सड़क हादसों में 17 लोगों की मौत, 37 घायल

वाहन रायबरेली के डलमऊ इलाके में शीतला भवानी धाम गया था। मुण्डन के बाद वाहन वापस लौट रहा है रात का वक्त होने के नाते सड़क पर यातायात कम दिखायी दे रहा था। सरेसर के पुरवा गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर सडक के किनारे लगे एक पेड से टकराकर पलट गया। वाहन के पलटने के बाद आस-पास गुजर रहे वाहन चालकों ने पास जाकर घायलों की मदद की। इसी बीच पुलिस को घटना की सूचना मिली और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि हादसे में दस लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी। मरने वालों में सीतादेवी (45), गंगादेई(50), चालक रणजीत(19), बाबा(35), अनूपा(30), अंकित(02), सुहानी(4), रामपता(60), दीपा(2) व एक अन्य जिसका नाम पता नहीं चल सका। पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय पहुंचाने की व्यवस्था की। पुलिस का कहना है कि दो घायलों की मौत लखनऊ ट्रामा सेन्टर ले जाने के दौरान रास्ते में हो गयी। गंभीर रुप से घायल नौ लोगों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया गया।
उधर गाजियाबाद जिले के विजयनगर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर एक टैम्पों व ट्रक की टक्कर हो गयी। टक्कर लगने से टैम्पो में सवार एक महिला व बालक समेत पांच लोगों की मृत्यु हो गयी। पुलिस का कहना है कि टैम्पों लालकुआं से नोएडा की ओर जा रहा था। विजयनगर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग -24 पर आलू से लदे ट्रक के पीछे चालक ने टैपों रोका उसी वक्त पीछे से आ रहे तेज रतार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टैपोंं चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। दुर्घटना मेंं एक १२ साल का बच्च्चे को बचा लिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शवोंं को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications