समाजवादी पार्टी ने मांगा अन्ना हजारे से समर्थन

Akhilesh Yadav
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजार से समर्थन मांगते हुए कहा कि जिस प्रकार उन्होंने देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चला रखी है उसी प्रकार पार्टी राज्य में मुहिम चलाएगी। श्री यादव ने समाजसेवी अन्ना हजारे से आग्रह किया कि वे समाजवादी पार्टी की भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम का साथ दें। इस अवसर पर अखण्ड देशम पार्टी के राधे श्याम सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने उन आरोपों का खण्डन किया जिसमें कहा कि उम्‍मीदवारों की सूची को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में मतभेद हैं। उन्होंने कहा कि सभी उम्‍मीदवारों का नाम बहुत सोच समझकर तय किए गये हैं और किसी भी इसमें कोई आपत्ति नहीं है। श्री यादव का कहना है कि कुछ लोगों में असंतोष था लेकिन उसे भी दूर कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाएगी तथा आगामी विधान सभा चुनाव में जनता के बीच जाकर उसका सहयोग मांगेगी। उनका कहना है कि पार्टी चाहती है कि राजनीति व समाज से भ्रष्टाचार समाप्त हो ताकि जनता को मूलभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से मिल सकें।

श्री यादव ने कहा कि राज्य में किसानों की समस्याओं की ओर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। गन्ना किसानों की समस्याओं को जानने के बाद भी सरकार ने उनका निराकरण नहीं किया जिससे गन्ना किसान बदहाली की कगार पर पहुंच रहे हैं। उधर अखण्ड देशम पार्टी के राधे श्याम सिंह ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। श्री यादव ने कहा कि श्री सिंह पार्टी में शामिल होने से पार्टी की ताकत में इजाफा होगा तथा आगामी चुनावी में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+