उत्‍तर प्रदेश में बदलेगा मिड-डे-मील का मेन्‍यू

लखनऊ। प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्च्चों को दिया जाने वाला भोजन स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने 150 व्यंजनों की सूची तैयार की है जिसमें स्वाद के साथ प्रोटीन व कैलोरी भी उचित मात्रा में होगा। मिड-डे-मील की खास बात यह होगी कि इसे क्षेत्रीय आधार पर बांटा जाएगा। खाने का मेन्यू भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर तय होगा।

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन के मेन्यू में बदलाव लगभग तय हो चुका है। अधिकारियों का कहना है कि अगले सत्र से मेन्यू बदल दिया जाएगा। माध्यन्ह भोजन प्राधिकरण के अधिकारी भोजन का नया प्रारूप बनाने में व्यस्त हैं। वर्तमान समय में राज्य के सभी परिषदीय विद्यालयों में एक जैसा ही मून्यू हुआ करता था जबकि भौगोलिक क्षेत्र अगल होने के कारण अधिकारियों व छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

छात्रों व अभिभावकों की मांग को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया कि क्योंकि मेन्यू में बदलाव कर दिया जाए। अधिकारियों ने बताया कि सूची में जिन व्यंजनों को शामिल किया जा रहा है उन्हें क्षेत्रीय आधार पर तय किया गया है क्योंकि सभी जिलों के निवासियों का भोजन व रहन सहन अलग-अलग होता है। अधिकारियों ने करीब 150 प्रकार के व्यंजनों को सूची में शामिल करने का लक्ष्य तय किया है ताकि छात्रों को उनकी पसंद का भोजन मिल सके।

अधिकारियों का कहना है कि सूची पर शासन की सहममि मिलते ही व्यवस्था में बदलाव हो जाएगा। मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण के अपर निदेशक संतोष कुमार राय के अनुसार पड़ोसी राज्य उतरांचल में यह व्यवस्था पहले से ही लागू है। अधिकारियों के अनुसार प्राईमरी के बच्चों को 450 कैलोरी व 12 ग्राम प्रोटीन दिया जाएगा जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को 7000 कैलोरी व 20 ग्राम प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+