उत्तर प्रदेश: 40 हजार का इनामी कुख्यात डकैत मुकेश ठाकुर गिरफ्तार

उसी वक्त एक संदिग्ध व्यक्ति वहां आया जिसे मुखबिर ने मुकेश ठाकुर बताया। व्यक्ति की मुकेश ठाकुर होने की पुष्टि होते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस की कड़ी पूछतांछ में उसने कई बातों को कबूल किया। मुकेश ठाकुर की निशान देही पर सैपऊ धौलपुर इलाके से पुलिस कर्मियों से लूटी गयी दो रायफलें व 303 बोर के 110 कारतूस भी बरामद कर लिए गए। धौलपुर के रहने वाले मुकेश पर अपहरण, हत्या, लूट व डकैती के करीब 35 मामले दर्ज हैं। मुकेश व उसका गैंग राजस्थान व उत्तर प्रदेश की आगरा सीमा पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है। पुलिस ने बताया कि उसे 2 अपैल 2006 में धौलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन 8 सितम्बर 2009 को वह अपने साथियों की मदुद से पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला।
भागते वक्त उसने दो पुलिस कर्मियों को घायल कर उनकी रायफलें तथा करीब 100 कारतूस भी लूट ली थी। पुलिस ने बताया कि पुछतांछ में पता चला कि उसके गिरोह में आठ सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से फरार होकर मुकेश ने आगरा की सीमावर्ती इलाकों में लूटपाट करनी शुरू कर दी थी। मुकेश का गिरोह दस्यु शिवदत्त ठाकुर व राजवीर ठाकुर गिरोह का सहयोगी था। पुलिस का कहना है कि डकैत राजवीर ठाकुर को इसी वर्ष 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था जिस पर राजस्थान सरकार ने 25, मध्यप्रदेश सरकार ने 10 हजार व उत्तर प्रदेश सरकार ने 5 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।












Click it and Unblock the Notifications