समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को लेकर पार्टी में असंतोष

सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा गत शुक्रवार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गयी थी। सूची में कई नये चेहरों को भी प्राथमिकता दी गयी है जिनकों लेकर भ्रम और विवाद की स्थिति दिखाई पड़ रही है लेकिन पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रत्याशियों की सूची जारी होने पर इस तरह के मामूली विवाद होते रहते हैं इन्हे सुला लिया जायेगा।
सहारनपुर से विधायक इमरान मसूद ने खुलकर कहा कि उनकी सीट से लगे क्षेत्र में प्रत्याशी चयन में उनके सुझाव को नजरअन्दाज किया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता रशीद मसूद के भतीजे इमरान ने चेतावनी दी कि यदि उनके सुझाव को नही माना गया तो वह अपना भी टिकट वापस कर सकते हैं। इमरान साहब सिंह सैनी को बेहट क्षेत्र से चुनाव लड़वाने के पक्षधर है। इमरान ने कहा कि मैं उमर खान को बेहट सीट से प्रत्याशी स्वीकार नही करूगां। वह बाहरी है और चुनाव नही जीत सकते। पार्टी को चाहिए कि साहब सिंह सैनी को प्रत्याशी बनाये।
श्री सैनी अति पिछडे वर्ग से हैं और स्थानीय निवासी है। इस बीच पार्टी उपाध्यक्ष और संसदीय बोर्ड के सदस्य सांसद रशीद मसूद ने भी प्रत्याशी चयन को लेकर सवालिया निशान लगाया है। उनका आरोप है कि संसदीय बोर्ड के अनुमोदन के बगैर प्रत्याशी घोषित किए गए। श्री मसूद ने कल सहारनपुर में कहा कि उनसे भी सलाह मशविरा नही किया गया।












Click it and Unblock the Notifications