सत्य साईं बाबा की हालत सुधरी

सत्य साईं इंस्टिट्यूट ऑफ हायर मेडिकल साइंसेज के डायरेक्टर ए.एन. सफाया ने बताया उनके सभी अंगों में सुधार हुआ है, हालांकि ये बहुत धीमे-धीमे हो रहा है। उनके लीवर में सुधार दिख रहा है। इससे पहले सत्य साईं बाबा को पीलिया भी हो गया था जिसके लिए उनका इलाज चल रहा है।
साईं बाबा पिछले 14 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। 85 वर्षीय साईं बाबा अब भी वेंटिलेटर पर हैं और उनकी डायलिसिस की जा रही है। उन्होंने कहा कि साईं बाबा का इलाज कर रहे डॉक्टर उनके स्वास्थ्य में आए सुधार से संतुष्ट हैं, मगर उनकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications