अच्युतानंदन ने कहा अमूल बेबी हैं राहुल गांधी

अच्युतानंदन ने राहुल पर यह भी कटाक्ष किया कि वह अपने अमूल बेबी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने यहां आए हैं। अच्युतानंदन ने राहुल गांधी को करारा जवाब दिया है। अच्युतानंदन और राहुल गांधी में हो रहे इस वाक् युद्ध की वजह केरल में आगामी विधानसभा चुनाव हैं।
अच्युतानंद की उम्र पर राहुल गांधी ने कटाक्ष किया तो राहुल गांधी की उम्र का मजाक अच्युतानंदन ने बना दिया। उन्होने कहाकि मैं इस समय 87 साल का हूं और केवल 7 साल की उम्र में मेरे पिता जी का देहांत हो गया था। मुझे पढ़ाई छोड़नी पड़ी और जब मैं 16 साल का हुआ तो आजादी की लड़ाई में भाग लिया।












Click it and Unblock the Notifications