महीने भर बाद भूकंप से फिर थर्राया जापान, सुनामी की चेतावनी जारी

इससे पहले भी भूकंप के झटकों के बाद कई बार जापान प्रशासन सुनामी की चेतावनी जारी कर चुका है। लेकिन अब तक जापान दोबारा सुनामी की चपेट में नहीं आया है। इस बार के भूकंप में जापान का फुकुशीमा शहर एक बार फिर प्रभावित हुआ पर अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक इस भूकंप से दायची स्थित परमाणु संयंत्रों को कोई नया नुकसान नहीं पहुंचा है।
जापान से किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इसका केंद्र फुकुशीमा से 14 मील दूर स्थित होंशू द्वीप पर था। जापान में 11 मार्च के ब्लैक फ्राइडे के बाद ऐसा पहली बार नहीं है जब भूकंप आया हो इससे पहले भी वहां कई बार भूकंप आ चुका है। लेकिन एक महीने बाद भी लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से जापान और आस-पास के देश सिहर उठे हैं।












Click it and Unblock the Notifications