फरीदाबाद में बेटी की बलि चढ़ाने वाली मां को उम्रकैद
अदालत में पेश मामले के अनुसार महिला ने जुलाई 2010 में अपनी बच्ची का गला रेत दिया था। एसजीएम नगर थाने में 18 जुलाई 2010 को दर्ज मामले में बताया है कि राहुल कॉलोनी में रहने वाली कैलाशी देवी ने बेटी सोनिया की शादी संजय कॉलोनी में रहने वाले राजू के साथ की थी। सोनिया अपने पति राजू से झगड़ा के कारण अलग रहती थी।
शादी के बाद उसकी सोनिया ने पुत्री को जन्म दिया। कैलाशी के अनुसार उसकी बेटी व नातिन उसके पास रह रही थी। सोनिया पूजा-पाठ में अधिक ध्यान लगाती थी और काफी देर तक मूर्तियों के समक्ष बैठी रहती थी।
18 जुलाई की शाम को उसने देखा कि उसकी बेटी सोनिया घर में देवी मां की तस्वीर के सामने बैठी है और उसके सामने उसकी पांच माह की बेटी पड़ी हुई है। उसने पास जाकर देखा तो बच्ची लहूलुहान अवस्था में पड़ी थी। इसका सोनिया ने गला रेत दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर आकर सोनिया को गिरफ्तार कर सोनिया की मां कैलाशी देवी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार इसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और बेटी ने यह सब अंधविश्वास में पड़कर किया है। तब से यह मामला अदालत में विचाराधीन था। शनिवार को अदालत ने सोनिया को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।













Click it and Unblock the Notifications