महात्मा गांधी को भ्रष्ट कहने पर कुमारस्वामी की आलोचना

गौरतलब है कि कुमारस्वामी का कहना है कि मौजूदा हालात में यदि महात्मा गांधी भी होते तो वह भी भ्रष्टाचार के भंवरजाल से निकलने का रास्ता नहीं ढूंढ़ पाते, क्योंकि किसी भी राजनीतिक पार्टी को चलाने के लिए काफी धन की जरूरत होती है। भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलने का यही वजह है।
जनता दल सेक्युलर नेता कुमारस्वामी ने रविवार को अपने बयान में कहा था, "मैं स्पष्टवक्ता हूं। मेरा मानना है कि यदि महात्मा गांधी आज जीवित होते तो वह भ्रष्टाचार के माध्यम से बैंक में धन इकट्ठा करते या फिर राजनीति छोड़ देते।"उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी विधेयक के लिए शनिवार को अनशन तोड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे सरीखे गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि "वह आएं और भ्रष्टाचार से अर्जित धन के बिना एक राजनीतिक पार्टी को चलाकर दिखाएं।"












Click it and Unblock the Notifications