दिल्ली में सुरक्षित है पीने का पानी: शीला दीक्षित

मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों के साथ चर्चा में कहा, "जब घबराने वाली कोई बात नहीं है तो कृपया दहशत न फैलाएं। दिल्ली नगर निगम ने भी कहा है और मैं सोचती हूं कि दिल्ली जल बोर्ड ने भी कहा है कि ऐसा कुछ नहीं है, पानी पीने के लिए सुरक्षित है।"
जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने कहा कि शहर में पानी की गुणवत्ता सरकारी मानकों के अनुरूप हैं। उन्होंने कहा, "हम भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के मानकों के अनुसार पानी का परीक्षण और उसका पालन करते हैं। दिल्ली में पानी पीने योग्य है और 'लांसेट' के अध्ययन में भी जैसा कि कहा गया है, पानी में कीटाणुओं के बढ़ने की आशंका बेहद कम है।"
गौरतलब है कि 'लांसेट' ने हाल ही में भारत सरकार पर भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा पानी में कीटाणु होने के अध्ययन को दबाने का आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications