2जी घेटाले की चार्जशीट संभालना दिल्ली पुलिस का टेंशन
पुलिस अब यहां आने जाने वालों पर पूरी निगाह बनाए हुई है। बताया जा रहा है कि यह सुरक्षा कोर्ट में रखे गुए उन सात बक्सों की हो रही है जिसमें 2जी मामले की कार्यवाही के सभी सुबूत मौजूद हैं। सूत्रों ने बताया कि आरोप पत्र दाखिल होने के पहले ही सुरक्षा एजेंसियों ने इस बात की पूरी तस्दीक कर ली थी कि कोर्ट के अंदर किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं होने पाए। जिस कमरे में ये बक्से रखे गए हैं उसके बगल वाले कमरे की भी छानबीन की गई है।
साथ ही उस कमरे में काम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के बारे में भी एजेंसियों ने पूरी जानकारी इक्कट्ठा की है। सूत्रों ने बताया जब ये स्टील के बक्से खोले जाते हैं उस समय वहां सीबीआई अधिकारियों के अलावा सुरक्षा में तैनात अफसर भी मौजूद रहते हैं जिससे पूरी पारदर्शिता बनी रहे।
आपको बता दें कि यह घोटाला करीब 1 लाख 72 हजार करोड़ का है और इस मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा इस समय जेल में हैं। इनके अलावा इस घोटाले में कई अफसरों पर भी सीबीआई ने नकेल पहना हुआ है। इस मामले में अभी कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।













Click it and Unblock the Notifications