दिल्ली में हाई प्रोफाइल ठगी का पर्दाफाश, 4 धरे गये
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर अब तक 80 से अधिक लोगों को ठग चुके तीन आरोपियों को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से रफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी अभिषेक सूरी उर्फ अनिल उर्फ विक्रम गोयल (36) शालीमार बाग, महेश्वरी पाल (54) बुद्ध विहार और कर्ण सिंह (26) रायबरेली यूपी का रहने वाला है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, एक कंप्यूटर, 10 मोबाइल फोन, कस्टमर की 45 फाइल, 6 चेक बुक, दो पास बुक, 4 डेबिट कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद किया है।
वहीं पुलिस ने मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपी इजराइल उर्फ लाला (22) है। पुलिस ने इसके पास से 30 मोबाइल फोन, कई मोबाइल कंपनियों के फर्जी एग्रीमेंट लेटर और एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। यह पश्चिम विनोद नगर का रहने वाला है। सूत्रों ने बताया कि इस बाबत पहले भी कुछ लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।













Click it and Unblock the Notifications