सीएमओ हत्याकांड के खिलाफ कांग्रेस निकालेगी न्यायमार्च

इस आंदोलन का नेतृत्व पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी करेंगी। शहीद स्मारक पर आयोजित इस कार्यक्रम में शोक सभा के बाद शहीद स्मारक से सीएमओ कार्यालय तक न्यायमार्च निकाला जायेगा। इसी तरह राज्य के हर जिलों में शोक सभा आयोजित होगी और कचेहरी से सीएमओ कार्यालय तक न्यायमार्च निकाले जायेंगे।
वहीं इस मामले में पुलिस भी अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नही पहुंची है लेकिन वह मान रही है कि हत्याकांड के पीछे मुख्य वजह वित्तीय अनियमितता हो सकती है। इस हत्याकांड की वजह से दो मंत्रियों बाबू सिंह कुशवाहा और अनन्त कुमार मिश्रा को अपने पद गवाने पड़े। पुलिस ने सीएमआे के हत्यारों का सुराग देने वालों को दो लाख रूपये के इनाम की घोषणा की है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में इस हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने के लिए एक जनहित याचिका भी दायर है जिसकी सुनवाअी अगले सप्ताह संभावित है।
सीएमओ डा. बीपी सिंह की हत्या दो अप्रैल को गोमती नगर में कर दी गयी थी। परिवार कल्याण के ही सीएमओ विनोद आर्य को भी इसी तरह 28 अक्टूबर 2010 को विकास नगर में मार दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications