अजमेर: पार्सल में लड़की की लाश, मामले में नया मोड़

Crime against women
नई दिल्ली। 8 अप्रैल को अजमेर में पार्सल में मिली युवती की लाश के मामले में एक नया मोड़ आ सकता है। खबर आ रही है कि इस बाबत जालंधर के एक दंपति ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है। सूत्रों ने बताया कि जालंधर की दंपति का कहना है कि यह लाश उसकी बेटी की हो सकती है जो 13 मार्च से लापता है।

पुलिस के सूत्र बता रहे हैं कि दंपति ने जो तस्वीरें मुहैया कराई है वह लाश से 90 फीसदी तक मेल खाती हैं। हालांकि यह पूरी तरह से अभी भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि वह लाश दंपति की बेटी की ही है। दिल्ली पुलिस दंपति को लेकर अजमेर के किशनगढ़ के लिए रवाना हो गई है जहां लड़की की लाश की शिनाख्त करेंगे।

वहीं राजस्थान पुलिस भी इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुई हैं। सूत्रों ने बताया कि राजस्थान पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंच गई है। पुलिस अब उस रिक्शे वाले की तलाश कर रही हैं जो बक्से में बंद लाश को लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी के दफ्तर पहुंचा था। पुलिस का कहना है कि रिक्शा वाले से ही कुछ कातिल का सुराग मिल सकता है। पर पुलिस अभी भी अंधेरे में ही तीर चला रही है।

गौरतलब है कि 2 अप्रैल को उत्तरी दिल्ली की एक कार्गो एजेंसी से युवती के शव को बाकायदा पार्सल कर राजस्थान के फर्जी पते पर भेज दिया गया। मामला तब खुला जब अजमेर में पार्सल को कोई लेने नहीं पहुंचा और उससे बदबू आने लगी। पुलिस ने महिला के इस शव को राजस्थान के किशनगढ में कार्गो कंपनी के ऑफिस से बरामद किया। यह पार्सल कार्गो कंपनी के दिल्ली के सदर बाजार ऑफिस से बुक किया गया था। यह पार्सल 3 अप्रैल को अजमेर पहुंचा।

लेकिन वहां पर इस पार्सल को लेने कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद उसे किशनगढ़ भेज दिया गया। पार्सल से जब बदबू आने लगी तो कार्गो कंपनी के स्टाफ ने 8 अप्रैल को इसे खोला। पार्सल खोलते ही उनके होश उड़ गए। उसमें 22 से 25 साल की एक युवती की लाश थी। युवती के शरीर पर कपड़े नहीं थे और उस पर घाव के कई निशान थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+