पटना: निर्दयी मां ने कूड़े के ढेर में दुधमुंही को फेंका

मां के रिश्ते को कलंकित करने वाली निर्दयी माता जिसे जरा भी दया नहीं आयी। पादरी की हवेली स्थित चर्च कम्पाउंड में पिछवाड़े झाडि़यों में फूल सी कोमल नवजात बच्ची रविवार की सुबह मिली। सिस्टर के मुताबिक आशंका है कि रात्रि में ही बच्ची को किसी ने कपड़ा में लपेटकर इधर फेंक दिया होगा। उसके दोनों हाथ आसमान की ओर उठे थे और कपड़ा शरीर से दूर हो चुका था।
बच्ची का शरीर ठंडा पड़ चुका था। चेहरे पर मुस्कान ठहर गयी थी लेकिन सांसे चल रही थी। सिस्टर निर्मला ने लावारिस बच्ची को मदर टेरेसा अनाथालय लाकर उपचार शुरू कराया। सिस्टर ने उस मासूम से बच्ची को जयसी का नाम दिया है।












Click it and Unblock the Notifications