विधानसभा चुनाव के लिए सपा उम्मीदवारों की पहली सूची
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज यहां पार्टी की 162 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी और कहा कि जल्द ही दूसरी सूची भी जारी कर दी जाएगी। प्रत्याशियों की पहली सूची में सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव को जसवन्त नगर (इटावा) से पुन: चुनाव लड़ेगे, जबकि लखनऊ पूर्व से प्रदेश के मुख्य सचिव एपी सिंह की बेटी जूही सिंह को टिकट दिया गया है।
प्रमुख रुप से जिन अन्य वरिष्ठ सपा नेताओं को टिकट दिया गया उनमें पूर्व मंत्री अशोक बाजपेई को सवाईजपुर से, अम्बिका चौधरी को फेफना, वाकर अहमद को बहराइच, अताउर्रहमान को बहेड़ी, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र को शामली, हाजी रिजवान को कुन्दरकी, रफीक अंसारी को मेरठ, इरफान सोलंकी को सीसामऊ, साहब सिंह को बागपत और वरिष्ठ सपा नेता रमेश यादव के बेटे आशीष यादव को एटा से टिकट दिया गया है।
सपा ने मायावती सरकार के मंत्री नंद गोपाल उर्फ नंदी पर पिछले वर्ष जुलाई में हुए हमले की साजिश में आरोपी विजय मिश्र को ज्ञानपुर विधानसभा से उम्मीदवार बरकरार रखा है, जबकि कवियत्री मधुमिता हत्याकांड के आरोपी अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि त्रिपाठी को नौतनवा से टिकट दिया गया है।
सपा द्वारा जारी की गई 162 उम्मीदवारों की पहली सूची में सर्वाधिक 29 मुसलमानों को टिकट दिया गया है, जबकि इस बार पहली सूची में 15 ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, ब्राह्मण वर्ग से संबंधित है।













Click it and Unblock the Notifications