डॉक्टर: 'सत्य साईं बाबा की हालत में तेजी से सुधार'

Satya Sai Baba
पुट्टापार्थी। श्री सत्य साईं बाबा मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हे 28 मार्च को श्री सत्य साईं इंस्टीट्यूट ऑफ हायर मेडियल साइंसेज में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डायरेक्टर एएन सफाया ने उनके स्वास्थ्य के बारे में सिलसिलेवार जानकारी देते हुए बताया है कि सत्य साईं बाबा की हालत अब बेहतर है, वह पहले की अपेक्षा काफी सही हैं। इससे पहले पिछले तीन दिनों से बाबा को वेंटिलेटर पर रखा गया था और उनकी स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी।

सफाया के मुताबिक, सत्य साईं बाबा का ब्लड प्रेशर सामान्य हो चुका है और अन्य गंभीर लक्षण धीरे-धीरे खत्म हो रहे हैं। उनकी किडनी भी अब बेहतर ढंग से काम कर रही हैं। आशा कि जा रही है कि उन्हे जल्दी ही होश आ जाएगा। इसके अलावा उनका दिल और लीवर भी अब पहले से बेहतर ढंग से काम कर रहे हैं। हालांकि वह अब भी वेंटिलेटर पर ही हैं और उनकी डायलिसिस की जा रही है फिर भी उनका स्वास्थ्य में काफी अधिक सुधार आया है।

उल्लेखनीय है कि, 85 साल के आध्यात्मिक गुरू सत्य साईं बाबा के श्रद्धालु और अनुयायी पूरी दुनिया में हैं। उनके हालत गंभीर होने की खबर जंगल में आग की तरह हर ओर फैल गई थी और तब से उनके अनुयायियों का पुट्टापार्थी में तांता लगा हुआ है। पुट्टापार्थी आंध्र प्रदेश में हैं, यहां पर बाबा का आश्रम और अन्य तमाम संस्थान है। खबर थी कि बाबा के ट्रस्ट पर आंध्र प्रदेश सरकार विशेष नजर रख रही है और उस पर कब्जा करने की योजना बना रही है। मालूम हो कि सत्य साईं बाबा ट्रस्ट के पास 40 हजार करोड़ से भी अधिक की संपत्ति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+