राजस्थान: मंत्री गोलमा देवी पति संग बैठीं धरने पर
जयपुर।
दौसा के सांसद किरोड़ी लाल मीणा को पुलिस अधिकारी द्वारा थप्पड़ लगाने का मसला राजस्थान में गर्म हो चुका है। आदिवासी मुद्दों के लिए संघर्षरत किरोड़ी लाल मीणा की पत्नी गोलमा देवी अब अपने पति के साथ धरने पर बैठ गई हैं। id="toptextpromo">राज्य
में खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गोलमा देवी अपने ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में अपने पति का खुल कर साथ दे रही हैं। दोनों पति-पत्नी गुरुवार को ही सिविल लाइंस फाटक के पास धरने पर बैठ गए हैं। दूसरी ओर किरोड़ी द्वारा गुरुवार से प्रस्तावित आदिवासी आंदोलन उदयपुर में शुरू नहीं हो पाया। प्रशासन ने किरोड़ी को तो रिहा कर दिया लेकिन उनके 11 समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इसके
अलावा शहर की ओर आने वाले सभी मार्गों को ब्लॉक कर दिया गया है। इससे बौखलाए दौसा के सांसद किरोड़ी लाल मीणा पत्नी सहित धरने पर बैठे हैं। गोलमा देवी का कहना है कि उनके पति का बार-बार अपमान हो रहा है। अब वह अपने पति और आदिवासियों के खिलाफ हो रहे अत्याचार में अपनी सरकार का साथ और नहीं दे सकतीं। इसलिए वह भी अपने सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ रही हैं।











Click it and Unblock the Notifications