उत्तर प्रदेश: बस गढ्ढे में गिरी, 7 की मौत 50 जख्मी

रोडवेज की इस बस में करीब साठ से अधिक यात्री सवार थे। स्टैंड से चलने के पांच मिनट बाद ही बस पलट गई। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर राहगीर और आसपास के लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को निकालना शुरू किया। पुलिस और प्रशासन के अफसर भी मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस और प्राइवेट वाहनों से विभिन्न अस्पताल भेजा गया।
छह लोगों की मौके पर व एक यात्री ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बस की रफ्तार तेज थी और अचानक वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गई।












Click it and Unblock the Notifications