बिहार: गो‍लियों से थर्रया पटना, महिला की मौत

Bihar
पटना। महादलितों के श्मशान पर कब्जा करने को लेकर एक बिल्डर द्वारा अपने दर्जनों हथियारबंद साथियों के साथ मंगलवार की सुबह की गयी अंधाधुंध फायरिंग से महादलित समुदाय की दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनमें से एक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी। घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पास के ही अपार्टमेंट में रहने वाला शत्रुघ्न नामक युवक भी मामूली रूप से घायल हुआ है। घटना हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर में सुबह लगभग नौ बजे की है। घटना से आक्रोशित दर्जनों महादलितों ने चार चारपहिया वाहन समेत दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया। राहगीरों और वाहनों पर पथराव किया गया।

आक्रोशित लोगों का आरोप था कि पुलिस की मौजूदगी में उन लोगों पर गोलियां बरसाई क्षेत्रीय लोग बताते हैं कि पिछले तीन दिनों से पुलिस की मौजूदगी में हथियारबंद लोग निर्माण कार्य करा रहे थे। घटना की सूचना पर सिटी एसपी पहुंचे और लोगों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। लोगों के बीच गोलियों से घायल लोगों के मरने की अफवाह फैल गई, जिस पर डीएसपी ललित मोहन शर्मा ने मोबाइल पर घायलों के तीमारदारों से बात करा वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इलाज के दौरान बुट्टी देवी की मौत हो गई। शाम को बुट्टी देवी का शव पहुंचते ही लोग फिर आक्रोशित हो गये और बेली रोड पर जाम लगा उपद्रव काटा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के जगदेव पथ मुरलीचक मुसहरी के लोग लगभग 10 कट्ठा जमीन पर बने श्मशान में शवों का अंतिम संस्कार करते हैं।

बताया जाता है कि यह जमीन मौजा खजपुरा के एक किसान की थी, जिसे कई दशक पहले उसने इन लोगों को दी थी। जिस पर निर्माण कार्य शुरू कराया गया। क्षेत्रीय लोग बताते हैं कि आज सुबह कई गाडि़यों पर बिल्डर व उसके साथी असलहों से लैस होकर आये। जिसके बाद विरोध पर लगभग 60 से 70 राउंड गोलियां चलाई गई। गोलीबारी में गोरख मांझी की पत्नी मलिया देवी, नागमणि की पत्नी बुट्टी देवी और रामलखन मांझी का पुत्र रामजी घायल हो गये। घायलों को तड़पते देख लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और बंदूक का जवाब पत्थर से दिया गया। पथराव होते ही वे लोग भाग खडे़ हुए। बाद में लोगों का गुस्सा वहां खड़े वाहनों पर उतरा और आग के हवाले कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+