अन्ना हजारे के अनशन ने एक दिन में खड़ा किया आंदोलन
बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र हर जगह के प्रबुद्ध लोग औग और छात्र उनका साथ देने के लिए मैदान में आ रहे हैं। हजारे के साथ अनशन कर रहे अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया कि पूरे देश से 158 लोग उनके साथ आमरण अनशन करने के लिए जंतर-मंतर पर बैठने वाले हैं।
वहीं दूसरी ओर इस बाबत प्रधानमंत्री ने कहा है कि अन्ना हजारे को किसी ने बरगला दिया है। आम जनता के बीच प्रधानमंत्री की इस बयानबाजी से बेहद गलत संदेश लोगों के बीच गया है। लोग पूछ रहे हैं कि हजारे क्या कोई बच्चे हैं जो उन्हे कोई बरगला देगा। अन्ना हजारे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए जन लोकपाल विधेयक लाए जाने की मांग कर रहे हैं। आइए जानते हैं, क्या है लोक पाल विधेयक -
जन लोकपाल विधेयक - जनलोक पाल विधेयक को संसद में रखे जाने की चर्चा सबसे पहले वर्ष 1968 में चली थी। लेकिन इस विधेयक में उस समय राजनीतिज्ञों के ऊपर जांच नहीं की जा सकती थी। हजारे की मांग है कि एक मजबूत जन लोकपाल विधेयक संसद में पेश किया जाए। जिसके मुताबिक, किसी भी भ्रष्टाचार के केस की जांच एक साल के अंदर पूरी की जाए और अगले एक साल के अंदर सारी कानूनी कार्यवाही पूरी की जाए। जिससे दो साल के अंदर दोषी व्यक्ति को कानून के घेरे में लाया जा सके और उसकी गैरकानूनी संपत्ति की नालामी कराके देश के नुकसान को पूरा किया जा सके।













Click it and Unblock the Notifications