कुशीनगर: मालिक ने मजदूर को जल्ते भठ्ठे में फेंका

कुशीनगर के पडरौना कोतवाली अन्तर्गत प्रसादपुर गांव में सत्य नारायण नाम के व्यक्ति का ईंटों का भट्टा है। पुलिस ने बताया कि होली से पूर्व कुछ मजदूर पैसा मांग रहे थे। अग्रिम भुगतान के लिए मिन्नते कर रहे मजदूर चाहते थे कि पैसा मिल जाए तो वे त्यौहार मना लें। सत्यनारायण ने काफी जददोजहद के बाद मजदूरों को पैसा दे दिया।
होली के कई दिन बीत जाने के बाद भी जब मजदूर कार्य पर वापस नहीं आए तो सत्य नारायण मजदूरों के घर जा धमका। अपने साथियों के साथ मजदूरों के घरपहुंचे सत्यनारायण ने मजदूरों को घर से उठाया। सत्यनारायण ने पांचों मजदूरों को बुरी तरह से पीटा। एक मजदूर को भट्टे में ही फेंक दिया गया। इससे नाहर छपरा गांव के रहने वाले रामप्रीत की मौत हो गयी। जबकि उसे बचाने का प्रयास करने वाला भौलेन्द्र बुरी तरह से झुलस गया।
भौलेन्द्र को निकट के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने भट्टे के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज लिया है। हालांकि मालिक सत्यनारायण फरार है और पुलिस दबिश दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications