उत्तर प्रदेश: दिन दहाड़े फौजी की हत्या कर दो लाख की लूट

उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया की बेल्थरारोड शाखा से दो लाख रुपये निकाले तथा रुपये लेकर मोटरसाइकिल से गांव की ओर आ रहे थे। रास्ते में दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच नकाबपोश लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। राजकुमार मौर्य ने मोटरसाइकिल रोकने की बजाय रफ्तार बढ़ा दी। गाड़ी की रफ्तार तेज होती देख लुटेरों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। क्षेत्र के ससना बहादुरपुर गांव के पास पहुंचकर एक लुटेरे ने राजकुमार पर गोली चला दी गोली लगने से राजकुमार मोटरसाइकिल से गिर गए।
मोटरसाइकिल गिरने के बाद लुटेरों ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। सड़क पर गुजर रहे लोगों ने उन्हें देखा तो मदद को आगे आए। रिश्तेदार के साथ मिलकर राहगीरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि नकाब पहने होने के कारण लुटेरों की पहचान नहीं मिल पायी है फिर भी क्षेत्र में लोगों से पूछतांछ की जा रही है। सूत्रों की मानें तो फौजी बसपा विधायक का रिश्तेदार बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications