कांगो में संयुक्त राष्ट्र का विमान दुर्घटना, 32 मरे

ये विमान भारी बारिश के बीच कांगो के किसानगनी शहर में उतर रहा था। लैंडिग के दौरान विमान टूट गया और विमान में आग लग गई। इस विमान में 29 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। यात्रियों में संयुक्त राष्ट्र से जुड़े लोग और अधिकारी शामिल थे। जिस व्यक्ति को बचाया गया है अभी उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिला है और अभी तक ये भी पता नहीं चल पाया कि विमान किस वजह से दुर्घटना का शिकार हुआ। दुर्घटना स्थल पर राहत कार्य जारी हैं।
पूर्व में जॉर्जिया टीवी के हवाले से कहा गया था कि यह जॉर्जिया की एयरजेना एयरलाइन का विमान था लेकिन अब तक इस सूचना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विमान ने कांगो के किसानगनी शहर से होते हुए गोमा के लिए उड़ान भरी थी।












Click it and Unblock the Notifications