उत्तर प्रदेश : एक करोड़ की स्मैक के साथ वाहन चोर गिरफ्तार

Hathkadi
लखनऊ। वाहन चुराकर राज्य से बाहर बेचने वाले गिरोहों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत स्पेशल ऑपरेशन गु्रप (एसओजी) टीम ने अन्तर्राजीय वाहन चोर गैंग के 8 सदस्यों को गिरतार किया। चोरों के पास से एक कार, मोटरसाइकिल और एक करोड़ो रुपये की स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछतांछ में गिरतार चोरों ने बताया कि वे राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों से वाहन चुराते थे। उन्होंने बताया कि चोरी के वाहन नेपाल, बिहार और हैदराबाद में बेचे जाते थे।

एसओजी प्रभारी गिरजा शंकर त्रिपाठी का कहना है कि फैजाबाद रोड इन्दिरा नहर के निकट छापा मारा गया। छापे में 8 शारित चोर पकड़े गए। पुलिस ने उनके पास से एक करोड़ रुपये कीमत की स्मैक, एक जेन कार व एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की। पकड़े गए चोरों बलिया निवासी सुनील चौरसिया, मनोज गुप्ता, बिहार निवासी मुजाहिद, आंध्रप्रदेश निवासी दर्शन, बिहार निवासी अरुण शर्मा, बिहार निवासी फिरोज आलम, बिहार निवासी अजय कुमार और वजीरगंज निवासी नवीन मौर्य शामिल थे। चोरों ने बताया कि वे चोरी के वाहनों को नेपाल में रहने वाले गुड्डiू खान को बेचते थे। पुलिस अब गुड्डू को पकडऩे का प्रयास कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+