सत्य साईं बाबा की हालत गंभीर

हैदराबाद। आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साईं बाबा का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ने के कारण बाद सोमवार को डॉक्टरों ने बताया कि बाबा की हालत गंभीर हो गई है। श्री सत्य साईं हाईयर मेडिकल इंस्टीट्यूट द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि सांस लेने में तकलीफ को देखते हुए बाबा को लगातार वेंटिलेटर की मदद दी जा रही है।

उनके फेफड़ों से रक्त का रिसाव जारी है। इसके अलावा उन्हें सीआरआरटी प्रणाली का सहारा दिया जा रहा है, ताकि उनकी किडनी काम कर सकें। गौरतलब है कि स्वास्थ्य बिगड़ने पर बाबा को 28 मार्च को अनंतपुर जिले के धार्मिक शहर पुट्टपर्ती के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक 85 वर्षी बाबा न्यूमोनिया से पीड़ित हैं। उनके फेफड़ों में पानी भर गया है, जिस कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

सत्य साईं को पहले पुट्टपर्ती के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सोमवार शाम भर्ती कराया गया था। उनका स्वास्थ्य बिगड़ने की खबर सुनकर शहर के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी थीं तथा उनके सैकड़ों भक्त हाल जानने के लिए साईं बाबा के आश्रम प्रशांति निलयम पहुंचे थे।
श्री सत्य साईं बाबा के भक्त दुनियाभर में फैले हैं। सत्य साईं बाबा का असली नाम सत्यनारायण राजू है इनका जन्म 23 नवम्बर, 1926 को पुट्टापार्थी में हुआ था।

1940 में उन्होंने खुद के ईश्वर का अवतार होने का दावा किया था। बाबा को अपने चमत्कार दिखाने के कारण काफी प्रसिद्धि मिली, लेकिन 1990 के दशक में कुछ लोगों ने उन्हें 'ढोंगी' भी करार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+