श्री सत्य साईं बाबा की हालत नाजुक, फेफड़े से रक्त स्राव जारी
पुट्टपर्थी।
आध्यात्मिक गुरू श्री सत्य साईं बाबा के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आती जा रही है। आज भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और देश भर से बाबा के भक्त उनका हाल जानने के लिये अस्पताल पहुंच रहे हैं। सूत्रों का मानना है कि बाबा के उततराधिकारी के बारे में शायद कोई घोषणा की जाए। गौरतलब है कि श्री सत्य साईं हाईयर मेडिकल इंस्टीट्यूट में 28 मार्च से उनका इलाज चल रहा है। id="toptextpromo">अस्पताल
के निदेशक ने बताया कि बाबा की हालत लागातार गम्भीर होती जा रही है। उन्होंने बाबा के भक्तों से उनके लिये प्राथना करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि बाबा को सांस लेने में परेशानी आ रही है जिसके चलते उन्हें वंटिलेटर पर रखा गया है तथा उनके फेफड़ों से रक्त का रिसाव लागातार जारी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उन्हें उत्सर्जन तंत्र को सुचारू रखने वाली सीआरआरटी प्रणाली का सहारा दिया जा रहा है ताकि उनकी किडनी काम कर सकें। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इसी
बीच एक खबर आई कि बाबा की सही देखभाल नहीं की जा रही है। यह खबर सूनकर भक्तों ने अपना आपा खो दिया और डीएम जनार्दन रेड्डी के वाहन पर पथराव भी किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने अस्पताल के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी है। उल्लेखनीय है कि सत्यनारायण राजू यानी सत्य साईं बाबा का जन्म 23 नवम्बर, 1926 को पुट्टपर्थी में हुआ था। 1940 में उन्होंने खुद के ईश्वर का अवतार होने का दावा किया था।











Click it and Unblock the Notifications