दोबारा राष्ट्रपति बनने की दौड़ में बराक ओबामा

उन्होंने अपने समर्थकों से चुनाव प्रचार के लिए गतिविधियां शुरू करने का आह्वान किया। अपने आधिकारिक वेबसाइट पर भेजे संदेश में उन्होंने कहा कि यह अभियान अभी से ही शुरू हो रहा है। ओबामा ने अपने समर्थकों को ''इट बिगिंस विद् यूएस शीर्षक से ई-मेल और वीडियो भेजे हैं। इसमें उन्होंने कहा है कि सोमवार के बाद वह दूसरे कार्यकाल के लिए नामांकन पत्र भर रहे हैं। ओबामा ने कहा है, यह अभियान अभी से शुरू हो रहा है। हम लोग कार्यालय खोल रहे हैं और आप लोगों की तरह समर्थकों से बातचीत कर रहे हैं ताकि हमारी जीत की राह को आकार देने में सहायता मिल सके। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव वर्ष 2012 के नवंबर माह में होने हैं।
आपको बता दें कि बराक हुसैन ओबामा अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति हैं। वे इस देश के प्रथम अश्वेत (अफ्रीकी अमरीकन) राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 20 जनवरी, 2009 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। ओबामा इलिनॉय प्रांत से कनिष्ठ सेनेटर तथा 2008 में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रैटिक पार्टी के उम्मीदवार थे।
ओबामा हार्वर्ड लॉ स्कूल से 1991 में स्नातक बनें, जहाँ वे हार्वर्ड लॉ रिव्यू के पहले अफ्रीकी अमरीकी अध्यक्ष भी रहे। 1997 से 2004 इलिनॉय सेनेट में तीन सेवाकाल पूर्ण करने के पूर्व ओबामा ने सामुदायिक आयोजक के रूप में कार्य किया है और नागरिक अधिकार अधिवक्ता के रूप में प्रेक्टिस की है। 1992 से 2004 तक उन्होंने शिकागो विधि विश्वविद्यालय में संवैधानिक कानून का अध्यापन भी किया। सन् 2000 में अमेरिकी हाउस आफ रिप्रेसेंटेटिव में सीट हासिल करने में असफल होने के बाद जनवरी 2003 में उन्होंने अमरीकी सेनेट का रुख किया और मार्च 2004 में प्राथमिक विजय हासिल की। नवंबर 2003 में सेनेट के लिये चुने गये।
101 वें काँग्रेस में अल्पसंख्य डेमोक्रैट सदस्य के रूप में उन्होंने पारंपरिक हथियारों पर नियंत्रण तथा संघीय कोष के प्रयोग में अधिक सार्वजनिक उत्तरदायित्व का समर्थन करते विधेयकों के निर्माण में सहयोग दिया। वे पूर्वी युरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका की राजकीय यात्रा पर भी गये। 110 वें काँग्रेस में लॉबिंग व चुनावी घोटालों, पर्यावरण के बदलाव, नाभिकीय आतंकवाद और युद्ध से लौटे अमेरीकी सैनिकों की देखरेख से संबंधित विधेयकों के निर्माण में उन्होंने सहयोग दिया। विश्वशांति में उल्लेखनीय योगदान के लिए बराक ओबामा को वर्ष 2009 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है।












Click it and Unblock the Notifications