कश्मीर: आतंकी मुठभेड़ में पुलिसकर्मी, सैनिक शहीद
श्रीनगर। खेल के मैदान में शांति वार्ता और सीमा पर गोलीबारी की दोगली चालें चलने वाले पाकिस्तान की घुसपैठ और अमन की घाटी में आतंक का खूनी खेल जारी रखना दोनों जारी है। मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी और सेना के एक जवान शहीद हो गए।
पुलिस के अनुसार वारदात पुलवामा जिले के दादसारा गांव की है। आतंकवादियों ने एक घर में पनाह ले रखी थी। पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, जिसके बाद उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई हुई। दोनों पक्षों की गोलीबारी में जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर और सेना के एक जवान शहीद हो गए।













Click it and Unblock the Notifications