सज गये दुर्गा मां के मंदिर, पूजा अर्चना के साथ नवरात्र शुरू

लखनऊ। मां दुर्गा की स्तुति प्रदेश के विभिन्न जिलों में आज से आरंभ हो गयी। नवरात्र की तैयारियां बीते एक सप्ताह से चल रही थीं। मन्दिरों की साफ-सफाई से लेकर रंग रोगन कराया जा रहा था। सवेरे से ही मन्दिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई थी। मां के जयकारों से गूंज रहे मन्दिरों में महिलाओं व पुरूषों मां दुर्गा का आर्शीवाद लिया।

कई लोगों ने रामनवनी के इस पावर पर्व पर अपने बच्चों का मुण्डन संस्कार कराया तो कईयों ने वैवाहिक रिश्तों की नींव रखी। उधर राज्य के विभिन्न जनपदों में आयोजित प्रसिद्ध नवरात्र मेले भी शुरू हो गए। मेलों के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए। पुलिस व पीएसी की टुकडिय़ां सुरक्षा व्यवस्था में लगा दी गयीं।

राजधानी के मन्दिरों में भी सवेरे की पहली किरण के साथ ही भक्तों की कतार दिखायी देने लगी। मां के दरबार में आकर आर्शीवाद लेने की इच्छा में भारी संख्‍या में श्रद्धालु जुटे। लखनऊ के प्राचीन एतिहासिक मन्दिर बड़ी काली जी मन्दिर में सैकड़ों की संख्‍या में भक्तगण दर्शन करने पहुंच रहे हैं। सवेरे से ही मन्दिर परिसर में भक्तों की भीड़ जमा थी।

राजधानी के ही काली बाड़ी मन्दिर में भी श्रद्धालु एकत्र हो रहे। कोई मां का आर्शीवाद ले रहा था तो कोई मन्नत मांगने के लिए माथा टेक रहा था। प्रदेशवासियों के लिए नवरात्र एक ऐसा दिन है जब लोग अपने बच्चों का मुण्डन संस्कार कराते हैं। नवरात्र के पहले ही दिन से लोगों ने मुण्डन संस्कार शुरू कर दिए हैं।

प्रदेश के मिर्जापुर जिले में प्रसिद्ध विन्ध्याचल नवरात्रि मेला शुरू हो गया है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भक्त मां के दरबार में उपस्थिति दी। विन्ध्यांचल मन्दिरों की सुरक्षा को देखते हुए गर्भगृह के पास देवी विन्ध्यवासिनी की प्रतिमा के चरण छूकर दर्शन, पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। रामनवमी के मद्देनजर प्रदेश में पुलिस की गश्त बढ़ा गयी हैं। पुलिस प्रशासन ने सभी थानाप्रभारियों को हिदायत दी कि वे अपने क्षेत्र में विशेष नजर रखें।

जिन क्षेत्रों में मां दुर्गा के मन्दिर हैं उनके आस-पास पुलिस टीम को तैनात कर दिया जाए। राज्य के ऐतिहासिक स्थल अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गयी है। अयोध्या के विभिन्न मन्दिरों के निकट पुलिस की भारी व्यवस्था की गयी है। राम नवमी में लगने वाले मेले के दौरान अराजक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जगह-जगह क्लोज सॢकट टीवी कैमरे लगाये गये हैं तथा अग्निशमन एवं बम निरोधक दस्ते तैनात किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+