इंडोनेशिया में 7.1 तीव्रता का भूकम्प, सुनामी की चेतावनी वापस
जकार्ता। साल 2004 में भूकंप और प्रलंयकारी सुनामी की भयानक मार झेल चुका इंडोनेशिया का जावा द्वीप सोमवार को एक तगड़े भूकंप के झटकों से एक बार फिर थर्रा उठा। यह झटके जावा द्वीप के के दक्षिणी हिस्से में सोमवार की सुबह महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकम्प की तीव्रता 7.1 आंकी गई है।
भूकंप के बाद देश में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई थी जो बाद में वापस ले ली गई है। इंडोनेशियाई रेडियो के मुताबिक भूकम्प के बाद हजारों लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और उंचे स्थानों पर शरण लेने के प्रयास में इधर-उधर भागने लगे। अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
वेबसाइट 'बीबीसी डॉट को डॉट यूके' के अनुसार इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी (बीएमकेजी) ने सुनामी की चेतावनी को वापस ले लिया है। भूकम्प का मुख्य केंद्र सिलाकैप से लगभग 300 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। बीएमकेजी के तकनीक प्रमुख ने बताया भूकम्प के झटके जावा क्षेत्र के पांगांदारान और सिलाकैप में महसूस किया गया।













Click it and Unblock the Notifications