चंबा में बस के गहरी खाई में गिरने से 10 की मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर जाने से 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 28 यात्री घायल अवस्था में अस्पातल में भर्ती कराए गए हैं। ये हादसा जिले से 25 किलोमीटर दूर स्थित कोटि गांव के पास हुआ।
हादसे का शिकार हुई प्राइवेट बस चंबा जिले से परदा गांव जा रही थी। यात्रियों से भरी यह बस 70-80 गहरी खाई में गिर गई। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों की मदद से घाय लों और मृतकों को खाई से बाहर निकाल लिया गया है।
हादसा सोमवार की सुबह 8.30 बजे के करीब हुआ। जिला एसडीएम के मुताबिक, दुर्घटनास्थल पर ही 8 मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया जबकि बाकी शवों को जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जिला प्रशासन ने प्रत्येक मृतक के रिश्तेदार को 10,000 रुपये और घायलों को 5000 दिए जाने का आश्वासन दिया है।













Click it and Unblock the Notifications